UN के हेडक्वार्टर पहुंचे CM भूपेश, आईटी और डिजिटल टेक्नोलॉजी सेक्टर में निवेश के लिए दिया न्यौता

रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूनाइटेड नेशन के हेड क्वार्टर में परमानेंट मिशन ऑफ इंडिया टू द यूनाइटेड नेशन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमेरिका प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हुए कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यूनाइटेड नेशन के हेड क्वार्टर में मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में इन्फॉरमेंशन टेक्नोलॉजी, डिजिटल टेक्नोलॉजी और नॉल कोर सेक्टर में निवेश के लिए न्यौता दिया।

इस दौरान बघेल ने छत्तीसगढ़ और राज्य सरकार के नवाचारों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान राज्य में वर्तमान में चल रहे आर्थिक आद्योगिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। बताया जा रहा है कि निवेशकों ने इच्छा जताई है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के साथ वहां विभिन्न राजनयिकों से मुलाकात की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली और भारत के स्थायी मिशनों पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री बघेल न्यूयार्क स्थित कांसुलेट जनरल ऑफ इंडिया के कार्यालय में हुए छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। बघेल ने कहा कि शिवाजी महाराज को स्मरण करने में एक आत्मविश्वास से भरा व्यक्तित्व और शौर्य के प्रतीक की तस्वीर उभरती है। शिवाजी ने कम संख्या की सेना के बावजूद आत्मविश्वास के बल पर कई लड़ाई जीती है। उसी प्रकार हमें भी आज की परिस्थिति में अपनी चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से करना चाहिए।

ये भी पढ़ें :-  रायपुर में भीषण आग से दो मंजिला कैफे जलकर खाक
खबर को शेयर करें