Entertainment| फिर से शो में लौटेंगी BIG BOSS की ये दो विनर, नए कलेवर में आएंगी नजर, दर्शकों का दिल दोबारा जीतने को तैयार

मुंबई: टीवी सीरियल की प्रसिद्धि का कोई सानी नहीं है। इस बुद्धू बक्से ने बड़े पर्दे के सितारों को भी अपनी ओर खींच लिया। खासतौर पर सीरियल की अभिनेत्रियों से लोगों खुद को जुड़ा हुआ महसूस करने लगते हैं। ऐसे में यदि शो बंद हो जाए या अभिनेत्री शो को छोड़ दे तो दर्शक भी मायूस हो जाते हैं। अब अपने दर्शकों के चेहरे की मायूसी को मिटाने आपकी दो पसंदीदा एक्ट्रेसेज अपने हिट शो में वापसी कर रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दीपिका कक्कड़ ससुराल सिमर का और रूबीना दिलैक शक्ति सीरियल में वापसी को तैयार हैं। कलर्स अपने दोनों ही हिट शो को नए कलेवर में पेश करने जा रहा है। इन शोज का प्रोमो भी आ चुका है। आपको बता दें कि ससुराल सिमर का 2011 से लेकर 2017 तक यानी छः साल तक टाॅप-5 में रहा। दीपिका कक्कड़ को दर्शक चाहने लगे थे। तीन साल बाद फिर दीपिका नए सीजन से वापसी करने जा रही हैं।

रूबीना दिलैक की बात करें तो शक्ति अस्तित्व की हानी में नजर आने वाली हैं। इस शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें रूबीना दिखाई दे रही हैं। इन दोनों ही एक्ट्रेसेज के साथ काॅमन बात यह है कि दोनों ही बिग बाॅस की विनर रह चुकी हैं। 2011 में दीपिका ने यह खिताब जीता था तो वहीं 2021 में रूबीना ने बिग बाॅस जीता है। यह पता नहीं चल पाया है कि ससुराल सिमर का सीजन-2 कब से शुरू होगा। जिसके लिए दर्शकों इंतजार करना होगा। वहीं रूबीना का किस तरह नए कलेवर में दिखाई देंगी, यह भी दिलचस्प होगा।

खबर को शेयर करें