‘क्राइम पेट्रोल’ में बहुत मशहूर हैं ये पुलिसवाले, क्या आप जानते हैं इनके असली नाम, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

मुंबई: क्राइम पेट्रोल की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। दर्शक इस शो को काफी पसंद करते हैं। आलम ये है कि सोनी लिव के अलावा यूट्यूब पर भी इसे देखने वालों की लंबी तादाद है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस शो में हर दिन अलग-अलग एपिसोड दिखाए जाते हैं। दर्शकों के मन में इसमें काम करने वाले एक्टर्स के बारे में जानने में रुचि रहती है। सच्ची आपराधिक घटनाओं पर आधारित इस सीरियल ने कई एक्टर्स के करियर को संवारा है। इस रियलिटी शो को दिखाने के पीछे आपराधिक गतिविधियों से दर्शकों को जागरुक बनाना और बताना कि कैसे वे खुद की रक्षा कर सकते हैं, मकसद है।

गीतांजलि मिश्रा से लेकर सयीम खान तक, ये कुछ ऐसे कलाकार हैं जिनके बिना क्राइम पेट्रोल की कल्पना भी नहीं की जा सकती। शो में इन कलाकारों के अलावा पुलिस की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर्स भी काफी मशहूर हैं, आज हम आपको इन कलाकारों के असली नाम बताने जा रहे हैं…

निसार खान

निसार खान क्राइम पेट्रोल के बेस्ट पुलिस अफसर में गिने जाते हैं। उनके केस को सॉल्व करने का तरीका फैंस को काफी पसंद आता है।

संजीव त्यागी

संजीव त्यागी का डायलॉग कूट्टो इसको… खूब पसंद आता है। संजीव त्यागी 200 से ज्यादा एपिसोड में काम कर चुके हैं।

शाश्विता शर्मा

शाश्विता शर्मा क्राइम पेट्रोल में लेडी इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है।

सुमन सिंह

छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत पुलिस इंस्पेक्टर हैं सुमन सिंह। जी हां, क्राइम शो क्राइम पेट्रोल में आप इन्हें लगभग हर एपिसोड में देखते होंगे।

ये भी पढ़ें :-  BOLLYWOOD | रणबीर और आलिया की बेटी होते ही ये वीडियो हो रहा वायरल, क्या ये नाम रखने वाली हैं अपनी लाडो का?

सुशील त्यागी

सुशील त्यागी क्राइम पेट्रोल के सीनियर इंस्पेक्टर हैं और कई एपिसोड में नजर आ चुके हैं।

मोइन आजम खान

मोइन आजम खान भी क्राइम पेट्रोल में सब इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आते हैं। इनकी जोड़ी संजीव त्यागी के साथ ज्यादा देखने को मिलती है।

मनीष राज शर्मा

मनीष राज शर्मा भी क्राइम पेट्रोल में काफी पॉपुलर हैं।

राजेंद्र शिसातकर

राजेंद्र शिसातकर सीरीज के लगभग हर एपिसोड में नजर आते हैं। वह इंडस्ट्री के सबसे वरिष्ठ अभिनेताओं में से एक हैं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा रहे हैं और एक काफी प्रसिद्ध अभिनेता हैं।

खबर को शेयर करें