Entertainment | पदमश्री से नवाजे गए अभिनेता की आज सुबह हुई मौत, पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर

चेन्नई: एक ही दिन पहले यानी शुक्रवार को बेहोशी की हालत में तमिल फिल्म अभिनेता विवेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह 4.35 में उन्होंने अंतिम सांस ली। विवेक को सीने में दर्द की शिकायत थी। अभिनेता की मौत की खबर के चलते पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

विवेक को सीने में दर्द होने के बाद चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 59 वर्षीय काॅमेडियन विवेक को गुरूवार को ही कोविड वैक्सीनेशन किया गया था। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि उन्हें कोरोना नहीं था। अभिनेता ने ओमांडूरार के सरकारी अस्पताल मंे टीका लगाया था, जहां 830 अन्य लोगों को भी टीका लगा था।

2009 में भारत सरकार ने उन्हें पदमश्री से नवाजा था। तीन बार वह फिल्मफेयर का पुरस्कार भी जीत चुके थे। विवेक ऐसे कलाकार थे जो स्‍क्रीन पर आते ही छा जाते थे और दर्शकों का दिल जीत लेते थे।

खबर को शेयर करें