Rape Case | वह वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही थी, वहशियों ने उसकी अस्मत भी लूट ली, पुलिस 3 संदेहियों से कर रही पूछताछ

नई दिल्ली: गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही 21 वर्षीय युवती से रेप का मामला सामने आ रहा है। होश आने पर 28 अक्टूबर को उसने अपने पिता को बताया कि उसके साथ 22-27 अक्टूबर के बीच रेप हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के मुख्य आरोपी का नाम विकास बताया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी इसलिए उन्होंने फोर्टिस अस्पताल में एडमिट किया। हालत बिगड़ने पर 22 अक्टूबर को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। हाॅस्टिपल में उसे बेहोश देखकर वहां के कर्मचारियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने अस्पताल के कर्मचारियों का रिकॉर्ड मांगा है। वह 3 संदेहियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बतायाकि पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं है।

ये भी पढ़ें :-  रेल किराए पर घिरी भाजपा : रेलवे के लेटर में रियायत का जिक्र नहीं, कांग्रेस ने खर्च उठाने का ऐलान किया
खबर को शेयर करें