Raipur News | साइंस कॉलेज में ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं में हुई जमकर मारपीट, एफआईआर दर्ज

रायपुर : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट होने की खबर है। मारपीट में कई युवक घायल हुए हैं। खबर है की दोनों गुट के लड़कों ने एक दूसरे को जमकर पीटा है। मामले में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

ये है पूरा मामला

एबीवीपी ने शिकायत में बताया कि, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एबीवीपी के कार्यकर्ता साइंस कॉलेज पहुंचे थे। वे स्टूडेंट्स से बातचीत कर सदस्यता अभियान चला रहे थे। अभियान का एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उनका आरोप था कि सदस्यता अभियान के बहाने में छात्र-छात्राओं से जबरन वसूली की जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई। एक-दूसरे पर आरोप लगते हुए एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जोरदार बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की होने लगी। फिर दोनों पक्ष एक दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 12-13 लड़के एक दूसरे को घेरकर पीट रहे हैं। मारपीट में दो-तीन लड़कों की शर्ट भी बुरी तरह फट गई। वहीं कुछ लड़कों के हाथ-पैर में भी चोटें आई हैं। यह मामला बढ़ते बढ़ते गंभीर मारपीट और थाने तक पहुंच गया। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के युवकों में थाने में भी जमकर हंगामा मचाया।

एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाया है। एबीवीपी रायपुर महानगर सहमंत्री सुजल गुप्ता ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से सदस्यता अभियान के लिए स्टूडेंट से बातचीत कर रहे थे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। हमने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद उनके गुंडई का हमने भी कड़ा जवाब दिया।

वहीं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि – मारपीट को लेकर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शांतनु झा ने कहा कि ABVP के कार्यकर्ता कॉलेज में जबरन स्टूडेंट्स को संगठन का मेंबर बना रहे थे। मेंबरशिप के बहाने पैसे वसूल रहे थे। इसका एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इसके बाद उन्होंने मारपीट की और थाने में फर्जी FIR दर्ज कराई। इतना ही नहीं एनएसयूआई ने यह भी आरोप लगाया है कि, चूंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इसलिए प्रशासन एबीवीपी कार्यकर्ताओं का साथ दे रही है।

खबर को शेयर करें