RAIPUR | लाॅकडाउन खुलते ही नशे को लेकर हुआ विवाद, एक युवक की मौत और दो गंभीर, तीनों ने चाकूओं से गोदा

रायपुर: लाॅकडाउन खुलते ही राजधानी में चाकूबाजी की घटना हो गयी। एक युवक की मौत हो गयी है तो वहीं दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। विवाद की वजह गांजा बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पुरानी बस्ती के कुशालपुर मलसाय तालाब की है। दोपहर में तीन दोस्त चेतन साहू, रशिक सोनी और यशवंत जायसवाल के बीच गांजा को लेकर काफी विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की तीनों ने एक-दूसरे को चाकू से गोद डाला। इस हमले में चेतन साहू की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तीनों गांजा खरीदने और बेचने का काम करते हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां एक ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें :-  CHHATTISGARH NEWS | पुलिस जवान ने खुद को मारी गोली , गंभीर रूप से घायल जवान रायपुर रेफर
खबर को शेयर करें