MUMBAI NEWS | कोई मॉडल या हीरोइन नहीं, ये है मुंबई की बस ड्राईवर प्रतीक्षा दास ; मजबूरी नहीं बल्कि अनोखे शौक के चलते बस चला रही

मुंबई :

इस लड़की को लोग बॉलीवुड की हीरोइन या मॉडल समझ लेते हैं। लेकिन असल में ये लड़की लड़कों वाला काम करती है। जी हां, 24 साल की ये सुंदर औऱ छुई मुई सी लड़की भारत की लड़कियों की स्टीरियोटाइप इमेज तोड़ते हुए मुंबई में बस चलाती है। आप भी चौंक गए ना!

मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद भारी वाहन चलाने की स्पेशल ट्रेनिंग ली :

सबकी तरह आप भी सोचते होंगे कि लड़कियां तो स्कूटी और कार चलाती हैं। लेकिन मुंबई में BEST की बस चलाने वाली ये लड़की लोगों को हैरान कर रही है। 24 साल की इस लड़की का नाम है प्रतीक्षा दास और इसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद भारी वाहन चलाने की स्पेशल ट्रेनिंग ली है। जबसे प्रतीक्षा ने बेस्ट की बस चलानी शुरू की है तबसे उसने देखने के लिए लोगों में क्रेज बढ़ गया है। लोग चढ़ते उतरते उसे आश्चर्य से देखते हैं, इतना ही नहीं कई लोग तो उसकी खबर सुनने के बाद स्पेशल उसे देखने के लिए टिकट लेकर बस में चढ़ जाते हैं। प्रतीक्षा की फोटो औऱ उसका हुनर धीरे धीरे वायरल (Viral) हो रहा है।​

मजबूरी नहीं बल्कि अनोखे शौक के चलते बस चला रही :

मालूम हो प्रतीक्षा मजबूरी नहीं बल्कि अनोखे शौक के चलते बस चला रही है। उसका कहना है कि उसे बचपन से ही भारी गाड़ियां जैसे, बस ट्रक, ट्रेक्टर, जेसेबी चलाने का शौक था। उसने रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी बनने के लिए बाकायदा गोरेगांव  बस डिपो में भारी वाहन जैसे बस इत्यादि चलाने की ट्रेनिंग ली। वहां भी लोग उसे अचंभे से देखते थे, लेकिन प्रतीक्षा को किसी बात का  संकोच नहीं था।

ट्रेनिंग के वक्त प्रतीक्षा के ट्रेनर डरते थे कि कैसे एक नाजुक सी लड़की बेस्ट जैसी भारी बस चला पाएगी जिसका स्टीयरिंग बहुत भारी होता है। लेकिन प्रतीक्षा ने कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार बेस्ट को चलाने में बेस्ट हासिल किया। उसने पहले दिन पहले गेयर में बस चलाई औऱ दूसरे दिन करीब 16किलोमीटर हाइवे पर बस चलाकर सबको हैरान कर डाला।

प्रतीक्षा का सपना है की वो हवाई जहाज उडाए :

प्रतीक्षा का एक ही सपना है जिसे वो पूरा करना चाहती है। वो अब हवाई जहाज उड़ाना चाहती है। इसकी तैयारी उसने शुरू कर दी है, वो अपने बचाए हुए पैसों से मुंबई के फ्लाइंग स्कूल में एडमिशन लेकर कर्मशियल एयरक्राफ्ट उड़ाने की ट्रेनिंग लेगी।

फिलहाल मुंबई की सड़कों पर प्रतीक्षा की बस और उसकी खबरें दौड़ रही हैं और लोग हैरान हैं एक छुई मुई जैसी लड़की को बस चलाते हुए देखकर।

खबर को शेयर करें