MADHYA PRADESH | BJP की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज़

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों से सुर्ख़ियों में हमेशा बने रहते है। लेकिन इस बार सुर्ख़ियों के साथ क़ानूनी फंदे में फसते नज़र आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज की है। यह FIR मध्यप्रदेश में BJP की शिकायत पर दर्ज़ हुई है।

भाजपा ने राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबंध में फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की शिकायत की थी। मध्य प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आइपीसी की कई धाराओं में कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के साथ भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच को शिकायती पत्र दिया था। इसमें मांग की गई थी कि फर्जी (मॉर्फ्ड यानी छेड़खानी युक्त) वीडियो शेयर करने के लिए दिग्विजय के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया।

खबर को शेयर करें