KANKER | मानसून के सक्रिय होते यह महिला सांसद खुद रोपाई में जुटी, जाने कांग्रेस ने तारीफ में कही कौन सी बात

कांकेर : राज्यसभा की सांसद चुने जाने के बाद भी एक सांसद ऐसी हैं जो अपने खेतों में खुद काम कर दूसरों को भी मेहनत करने का संदेश दे रही हैं। उस सांसद का नाम है फूलो देवी नेताम। कांग्रेस पार्टी की यह नेत्री मानसूून के सक्रिय होते ही अपने खेतों में मेहनत करने में जुट गयी हैं और कांकेर में रहते हुए अपने खेतों की रोपाई-जुताई का काम कर रही हैं। उनकी लगन को जिसने भी देखा, खूब सराहा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी अपने टिृवटर में खेतों में काम करते हुए उनकी तस्वीर को शेयर किया है और लिखा है- हमारी राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम। खून, पसीने और परिश्रम से हमें मजबूती देते हैं, फिर चाहे वो फसल हो या फिर संगठन। सांसद के इस काम की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।

खबर को शेयर करें