AMBIKAPUR | मैनपाट में अस्थाई दुकानों में लगी आग, 13 दुकाने जलकर हुई खाक, अंबिकापुर से 1 घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड टीम

मैनपाट: पर्यटकों की आमद को देखते हुए बनाई गई अस्थाई दुकानों में आग लगने से 13 दुकाने जलकर खाक हो गयी। सूचना मिलते ही अंबिकापुर की फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गयी है। मिली जानकारी के अनुसार जब तक टीम पहुंची तक तक सभी दुकाने जल चुकी थी। पुलिस ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि अभी छुटियां होने के कारण स्थानीय लोगों ने अस्थाई रूप से दुकाने लगाई थी। रोज की तरह जब पर्यटक चले गए दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर दी और रात 9 बजे अपने घर को लौट गए। तड़के सुबह एक दुकान में आग लगी और धीरे-धीरे बाकी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए।

अंबिकापुर से मैनपाट आने में फायर बिग्रेड की टीम को 1 घंटे लग गए, तब तक सारी दुकाने जल चुकी थी। पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टया इसे आगजनी के तौर पर देखा जा रहा है। किसी ने आग तापने के लिए आग जलाई होगी, जिससे हादसा हो गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस आगजनी से कितने का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें :-  KORBA | गर्लफ्रेंड ने कहा- तेरी औकात ही क्या है जो तुझसे शादी करूं, बाॅयफ्रेंट ने जमीन पर पटक-पटकर मार डाला
खबर को शेयर करें