मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से फेसबुक में बनाई फर्जी आईडी – आरोपी को रायपुर पुलिस ने राजस्थान से दबोचा

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से फेसबुक में फर्जी आईडी बनाने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने फुलेरा राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 2022 में भी मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आईडी बनाकर छवि धुमिल करने के उद्देश्य से उसने ऐसा किया था।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम एवं फोटो का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी आई.डी.बनाकर फ्रेंड्स ऐड कर छवि धुमिल करने तथा छल से रुपए कमाने के उद्देश्य से फर्जी आईडी का संचालन किया जा रहा था। इस सूचना पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रेंज सायबर थाना रायपुर में 66(C)आई.टी.एक्ट, 336(3),340 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आईजी अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा उक्त फर्जी आईडी का तकनीकी विश्लेषण करते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान करने में सफलता मिली।

साथ ही अज्ञात आरोपी को राजस्थान में लोकेट किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा राजस्थान पहुंचकर कर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी राकेश परिहार को पकड़ा गया। आरोपी ने 2022 में मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़) एवं तत्कालीन छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की फेसबुक पर फर्जी ID बनाने की बात कबूल किया।

ये भी पढ़ें :-  JAGDALPUR | भाजुयूमो कार्यकर्ता कर रहे थे अश्लील इशारे, फिर कार्यकर्ता भी हो गए उग्र, कांग्रेस भवन में तैनात हुई फोर्स
खबर को शेयर करें