Khatron-Ke-Khiladi-11 | लाल साड़ी में दिव्यंका ने बिखेरे जलवे तो वहीं ब्लू बिकनी में नजर आयी निक्की तंबोली, अभिनव ने कैमरे में कैद की खूबसूरती

मुंबई: इन दिनों कोरोना महामारी के कारण लोग परेशान और हताश हैं। घर में बैठे लोग भी अब बोर हो चुके हैं। इसे देखते हुए मनोरंजन जगत के लोगों ने फ्रेश कंटेंट के साथ लोगों का मनोरंजन करने का बीड़ा उठाया है और इसके लिए तैयारी भी शुरू हो गई है। वहीं एक्टर्स ने भी कमर कस ली है। दूसरी तरफ भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए शोज की शूटिंग मुंबई या अन्य राज्यों में करना मुश्किल है। क्योंकि अधिकांश राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है। इसे देखते हुए मेकर्स विदेशों में शूटिंग को तरजीह दे रहे हैं।

अब दर्शकों को रिफ्रेश करने के लिए टीवी के चर्चित व लोकप्रिय शो खतरों के खिलाड़ी का जल्द ही आगाज होने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शूटिंग देश से बाहर विदेश में रखी गई है, जो दक्षिण अफ्रीका के केप्टाउन में हो रही है। इसके लिए सभी प्रतिभागी काफी उत्साहित हैं। अभिनव शुक्ला, निक्ली तंबोली और दिव्यांका त्रिपाठी की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। शो में राहुल वैद्य भी होंगे। इसके अलावा सना मकबूल और आस्था गिल की तस्वीरें सामने आई हैं।

बता दें कि इस बार टीवी पर खतरों के खिलाड़ी का 11वां सीजन दर्शकों के बीच प्रसारित किया जाएगा। लोगों को रोमांचित करने के लिए मेकर्स इसकी शूटिंग पर खूब ध्यान दे रहे हैं। साथ ही प्रतिभागी भी काफी उत्साहित हैं। कंटेस्टेंट्स केप टाउन में पहुंच चुके हैं और प्रसारण से पहले खूब मौज-मस्ती कर रहे हैं।

विदेश पहुंचते ही स्क्रीन पर जलवा बिखेरने वाले सेलेब्स खूब मस्ती कर रहे हैं। इनके कुछ वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे विदेश जाकर खूब एंजॉय कर रहे हैं और ऑडियंस को रोमांचित करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। खास बात यह है कि यहां बिग बॉस के साथियों का एक बार फिर से जमावड़ा देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें :-  BOLLYWOOD RECAP 2022 | रणबीर से लेकर विद्या बालन तक, ऐसे 8 सेलेब्स जिनके बेतुके बयान के बाद लोगों ने लगा दी जमकर क्लास

निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटोज शेयर की हैं, जो केप्टाउन की हैं। उनका बिकिनी अवतार देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि वे फिर से एक्शन में लौट आई हैं। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी की तस्वीरें तो सोशल मीडिया पर खूब सराही जा रही हैं। अभिनेत्री ने लाल साड़ी पहनकर रखी है। हसीन खूबसूरती की मालकिन दिव्यांका का ये लुक देखकर सभी उन्हें देखते रह गए हैं। वे सुंदर तो लग ही रही हैं, साथ ही काफी स्टाइलिश भी दिख रही हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनव शुक्ला उनकी फोटो क्लिक करते देखे जा सकते हैं।

खबर को शेयर करें