BIJAPUR | माओवादियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने ली 25 गोपनीय सैनिकों की हत्या की जिम्मेदारी, पुलिस द्वारा नक्सलियों के गैंगवार के दावों को नकारा

बीजापुर: माओवादियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर 25 गोपनीय सैनिकों की हत्या की जिम्मेदारी ली है। प्रवक्ता विकल्प द्वारा जारी नोट में कहा गया है कि माओवादीयों ने 12 गोपनीय सैनिक, 5 भितरघाती, और 8 पुलिस मुखबिरों को जनअदालत कर मारा है।

माओवादियों ने मारे गए सभी गोपनीय सैनिकों पर पुलिस से मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। गंगालूर एरिया कमेटी इंचार्ज डीवीसी विज्जा मोडियम उर्फ बदरू पर भी पुलिस मुखबिरी करने का अरोप लगाया। नोट में कहा गया है कि मुखबिरी करने के कारण उसे जनअदालत कर मौत की सजा दी गयी। प्रेसनोट में यह भी कहा गया है कि पुलिस द्वारा किए जा रहे नक्सलियों के गैंगवार के दावे पूरी तरह से लगत हैं। माओवादियों ने बस्तर आई जी सुन्दरराज, एसपी बीजापुर और दंतेवाड़ा एसपी पर लगाया पुलिस मुखबिरों का जाल फैलाने का आरोप भी लगाया है।

ये भी पढ़ें :-  DANTEWADA | नक्सलियों ने अपह्रत जवान की तस्वीर की जारी, समाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार उसे छुड़ाने हुए रवाना
खबर को शेयर करें