CORONA | सिविल सर्जन और CMHO को हुआ कोरोना, कलेक्टर ने खुद संभाल ली कमान, जानिए कलेक्टर ने क्या कहा

कोरिया: कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग का हर कर्मचारी जी-जान से जुटा हुआ है। कोरेाना की वैक्सीन लगानी हो गया फिर कोरोना पेशेंट का इलाज करना हो, वे इस जंग में जुटे हुए हैं। पर प्रदेश का एक जिला ऐसा भी है जहां सिविल सर्जन और सीएमएचओ खुद कोरोना की चपेट में आ गए हैं और कलेक्टर को मैदान में उतरना पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार सीएमएचओ डाॅ रामेश्वर शर्मा और सिविल सर्जन डाॅ गुप्ता कोरोना पाॅजीटिव आए हैं। जिसके बाद दोनों ने होम आइसोलेशन ले लिया है। आपको बता दें कि दोनों को ही कोरोना का टीका लग गया था।

दो प्रमुखों को कोरोना होने के बाद कलेक्टर प्रशासनिक सभी मसलों को देखने के साथ ही व्यवस्थाओं को संचालित भी कर रहे हैं। जब सीएमएचओ और सिविल सर्जन जैसे दो अहम लोग न हो तो जवाबदारियां और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। इस मसले पर जब कलेक्टर एसएन राठौर से बात की गयी तो उन्होंने कहा- सीएमएचओ और सिविल सर्जन के कोविड पाॅजीटिव होने के बाद वे होम आइसोलेशन पर चले गए हैं। किंतु स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं अहर्निश जारी हैं। मैं खुद उपलब्ध हूं।

ये भी पढ़ें :-  Robbery | कोरबा की प्राइवेट कंपनी में 31 लाख की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, कंपनी के इस आदमी ने रची थी साजिश
खबर को शेयर करें