VIDEO – 21 सितंबर को छत्‍तीसगढ़ बंद: प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष ने किया आह्वान, जानिये.. पूरा मामला

रायपुर : रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने 21 सितंबर को छत्‍तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज ने यह घोषणा कवर्धा में प्रेसकांफ्रेंस को संबोधित करते हुए की।

दीपक बैज आज लोहारीडीह गांव गए थे। घटना स्थल से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा में प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान उन्‍होंने प्रदेश सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप लगाए। गृहमंत्री के जिले में घटना होने के चलते गृहमंत्री को बर्खास्त करने मुख्यमंत्री से की मांग। दोनों नेताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई है, 21 सितंबर शनिवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया। कांग्रेस ने घटना की जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज ने करने की मांग की है। कचरू साहू का दोबारा पोस्टमार्टम करने की भी मांग प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की है।

ये है पूरा मामला

रविवार को कवर्धा जिले के लोहारीडीह में पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के मकान में आग लगा दी गई थी। इसमें साहू की मौत हो गई थी। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर पथराव भी हुआ। इसमें कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं।

इस मामले में पुलिस ने 170 लोगों को आरोपी बनाया है। इसके साथ ही 69 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लोहारीडीह की घटना में शामिल आरोपी प्रशांत साहू की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके सके बाद घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है।

साहू को मुआवजा , ASP सस्पेंड

लोहारीडीह हत्याकांड के आरोपी प्रशांत साहू को 10 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसकी घोषणा है। प्रशांत की जेल में मौत हुई थी। वहीं, इस मामले में ASP ( प्रशिक्षु ) विकास कुमार सस्पेंड कर दिया गया है। हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को कुमार ही लीड कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :-  RAIPUR | राजधानी में दुकानों के खुलने का नया शेड्यूल जारी, देखिए आदेश

VIDEO

खबर को शेयर करें