CG CORONA BREAKING | छत्तीसगढ़ में 7 नये कोरोना के मरीज मिले; प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर हो गयी 9 – सभी को एम्स लाने की तैयारी

रायपुर: छत्तीगसढ़ के कोरबा से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कोरबा के कटघोरा में कोरोना के 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बताया जा रहा कि मरीजों में दो महिला और 5 पुरूष शामिल हैं। वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि सभी संक्रमितों का संपर्क तबलीगी जमात से है। बता दें कि कल रात भी कोरबा के कटघोरा से एक संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई थी। फिलहाल सभी संक्रमितों को एम्स रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद कलेक्टर किरण कौशल ने कहा कि आस-पास के इलाकों के लोगों का सेंपल लिया गया था। इन्हीं में से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। फिलहाल इलाके को सील कर दिया गया है। वहीं, कुछ लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि यहां से और मरीजों की पुष्टि हो सकती है। हमें इस बात की चिंता थी। ये सभी एक ही ग्रुप के हैं। इस क्षेत्र को सील कर दिया जाएगा। सरकार को इसी बात की चिंता थी कि ये फैल सकता है।

सिंहदेव ने कहा कि कटघोरा और कोरबा को बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं, कुछ स्थानों को और सील किया जा सकता है। संक्रमण अगर ज्यादा बढ़े तो लॉक डाउन आगे और बढ़ाया जा सकता है। संक्रमित पाए गए सभी लोग एक घटना से जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें :-  Durg News : गणेश पंडाल में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में गंभीर विवाद, तीन भाइयों की हुई हत्या, कई घायल
खबर को शेयर करें