BIG NEWS|अंडा वितरण का विरोध | गुरु प्रकाश मुनी बैठे धरने पर ; अनुयायियों ने किया चक्का जाम

रायपुर:

मिड डे मील में अंडा देने का विवाद अब और बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग विरोध कर रहें है तो कुछ इसे सही बता रहें है. इसी दौरान सिमगा थाना क्षेत्र के दामाखेड़ा में गुरु प्रकाश मुनी धरने पर बैठ गये हैं। कंबीर पंथी अनुयायी भी काफी संख्या में धरने में मौजूद हैं। गुरू प्रकाश मुनी राज्य सरकार के उस आदेश के विरोध में धरने पर बैठे हैं, जिसके तहत स्कूलों में अंडा का वितरण किया जा रहा है। बिलासपुर-रायपुर रोड जाम कर दिया गया है।

इससे पहले भी गुरु प्रकाश मुनी ने स्कूल में अंडा वितरण का विरोध जताया था। रविवार को स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह और अनिला भेड़िया से भी कंबीर पंथियों ने मुलाकात की थी और अंडा वितरण रोकने की मांग की थी। अब सिमगा के दामाखेड़ा में गुरु प्रकाश मुनी के धरने पर बैठने और चक्का जाम की खबरों से नया विवाद शुरू हो गया है।

इस भी पढ़े :- BIG NEWS | CHHATTISGARH | मिड डे मील में अंडा दिये जाने को लेकर जारी हुआ नया गाइडलाइन; स्कूलों में अलग व्यवस्था करने के निर्देश

हालांकि आज ही स्कूल शिक्षा विभाग ने अंडा वितरण को लेकर नया गाइड लाइन जारी किया था, साथ ही इस बात का निर्देश दिया था कि स्कूलों में अंडा वितरण की अलग व्यवस्था की जायेगी।

खबर को शेयर करें