BAIKUNTHPUR | बगैर अनुमति विवाह पर समझाइश देने गए सरकारी अधिकारियों पर हमला, तहसीलदार और पुलिसकर्मी हुए घायल

बैकुंठपुर: कोरोना काल में बगैर अनुमति विवाह कर रह लोगांे को समझाइश देने गए नायब तहसीलदार की टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में तहसीलदार और पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना घटई गांव की है। यहां एक ही परिवार में दो लड़कियों की शादी हो रही थी। विवाह के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गयी थी। जब पुलिस को इस बात की सूचना मिली तो नायब तहसीलदार और दो पुलिसकर्मी गांव गए और उन्हें समझाइश के बाद वापस लौट रहे थे तो आधा किलोमीटर दूर सड़क पर पत्थर लगाकर उनका रास्ता रोका। उसके बाद अज्ञात लोगों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में नायब तहसीलदार अशोक सिंह चोट आयी है।

पुलिस ने इस मामले में 188 आईपीसी, 186, 353,147,148, और आपदा अधिनियम की धाराओं के साथ अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें :-  Chhattisgarh News | कैबिनेट के मंत्री ले रहे शपथ, देखिये लाइव Video …
खबर को शेयर करें