BIG NEWS | CHHATTISGARH | अनुसईया उईके छत्तीसगढ़ की नई राज्यपाल नियुक्त

रायपुर:

भाजपा की वरिष्ठ नेता रह चुकीं अनुसईया उईके छत्तीसगढ़ की नई राज्यपाल होंगी। उनकी नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। तत्कालीन राज्यपाल बलराम दास टंडर के निधन के बाद से ही प्रदेश में राज्यपाल की नई नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था। अभी तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ही प्रदेश के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी को संभाल रही थीं।

अनुसूईया उईके मध्यप्रदेश की पुरानी भाजपा नेता है। वो राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं। छिंदवाड़ा में 10 अप्रैल 1957 को जन्मी अनुसूईया राष्ट्रीय जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष भी रही हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र से एमए करने के साथ ही लॉ की भी डिग्री ले रखी है। अनुसूईया उईको दलित समाज के उत्थान के लिए काम करने पर डॉ. भीमराव अंबेडकर फेलोशिप से भी सम्मानित किया जा चुका है। अर्थशास्त्र की शिक्षिका रहीं उईके ने इस्तीफा देने के बाद राजनीति में कदम रखा और 1985 में विधायक बनीं। इस दौरान 1988-89 में मध्यप्रदेश में महिला बाल विकास मंत्री का पद भी संभाला।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023