BOLLYWOOD | फीफा वर्ल्ड कप में एक बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं दीपिका, स्टेडियम में ट्रॉफी से हटाएंगी पर्दा

मुंबईः दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी नाम कमाया है। अभिनेत्री हाल ही में रणवीर सिंह के साथ फिल्म सर्कस के ट्रेलर में दिखाई दीं। इसी साल उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में भारत को रिप्रिजेंट किया था। इस दौरान उनकी खूब तारीफ हुई थी। अब अभिनेत्री एक बार फिर देश का नाम रोशन करने जा रही हैं। खबर है कि दीपिका कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में एक बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं।

फीफा वर्ल्ड कप के लिए इन दिनों पूरी दुनिया क्रेजी है। हर कोई अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन कर रहा है। वहीं नोरा फतेही के बाद अब फीफा वर्ल्ड कप में नजर आने वाली हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण को कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में ट्रॉफी का अनावरण करने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप का अनावरण 18 दिसंबर 2022 को होना है। इसके लिए अभिनेत्री बहुत जल्द करत रवाना होंगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वह फाइटर की शूटिंग कर के वापस लौट रही थीं। इस फिल्म में वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और कहानी भई उन्होंने ही लिखी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो रोल में नजर आई थीं। इसके बाद वह सर्कस में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान भी है।

ये भी पढ़ें :-  BOLLYWOOD | सरदार ऊधम सिंह और रश्मि रॉकेट जैसी कई धमाकेदार फिल्में और वेबसीरीज अक्टूबर हो रही रिलीज , आप किसे देखना चाहेंगे
खबर को शेयर करें