RAIPUR | थूक कर चाटने बोला इसलिए दोस्तों ने युवक को चाकू घोपकर मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी में एक युवक की उसके ही दोस्तों ने बेरहमी से चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक का नाम मीनार साहू था।

जानकारी के मुताबिक, दीवाली के समय गौर गौरी पर्व में मृतक का अरविंद धीवर, अनिल महतो और पुखराज पटेल के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान मृतक मीनार साहू ने एक युवक को पीटा था। इस बात को लेकर विवाद चलता आ रहा था। रविवार की रात 12 नवम्बर को मृतक मीनार साहू शराब के नशे में अरविंद धीवर, अनिल महतो और पुखराज पटेल से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इतने में तीनों युवक गुस्से में मीनार साहू के गले व पेट मे ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि, मृतक मीनार साहू निगरानी बदमाश था और उसके साथ पुरानी दुश्मनी भी थी। दीवाली गौरा गौरी पर्व के दिन मृतक ने अनिल महतो को पीटा था और जमीन में थूकर उससे चाटने कहा था। इस बात को लेकर तीनों आरोपी युवक खुन्नस में थे। घटना वाले दिन भी मृतक शराब के नशे में चाकू लेकर उन्हें मारने आया था। इतने में तीनों ने मिलकर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने तीनों अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में अनिल महतो 29 निवासी नया तालाब नेता बगीचा, पुखराज पटेल 27 वर्ष नया तालाब पाठक किराना स्टोर गुढ़ियारी, अरविंद धीवर 23 नया तालाब के पास गुढ़ियारी है।

ये भी पढ़ें :-  chhattisgarh news | कांग्रेस द्वारा घोटाले का खुलासा किये जाने के बाद पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक सस्पेंड ; जानिए मामला
खबर को शेयर करें