BOLLYWOOD | ब्रह्मास्त्र का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, अमिताभ, रणबीर और अलिया की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

नई दिल्ली: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म की रिलीज डेट पास आते ही मेकर्स ने काफी जोर-शोर के साथ फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है।

अब शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें रणबीर कपूर और एक विशाल दैत्य के बीच धामाकेदार फाइटर दिख रही है। ब्रह्मास्त्र में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रही है मौनी रॉय को प्रोमो में सृष्टि के रचेता ब्रह्म देव से मदद की गुहार लगाते हुए सुना जा सकता है।

वो प्रोमो की शुरुआत में कहती हैं, जय ब्रह्म देव, मदद करें ताकि हम ब्रह्मास्त्र को प्राप्त कर सकें। जबकि अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर को अस्त्रों की शक्ति के बारे में समझा रहे और रणबीर कपूर उन्हें अपने ऊपर भरोसा करने के लिए मना रहे हैं।

वहीं, इस प्रोमो में रणबीर कपूर और बाकी के अस्त्रों के साथ दैत्य के साथ अपने वर्चस्व के लिए लड़ते हुए दिख रहे हैं। ब्रह्मास्त्र के इस प्रोमो को निर्देशक अयान मुखर्जी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने इस प्रोमो को शेयर कर बताया कि ब्रह्मस्त्र के लिए एडवार्न्स बुकिंग भी शुरू हो गई है।

https://www.instagram.com/reel/CiCWJlXAXaG/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये सुपरनेचुरल साई-फाई फिल्म की कहानी सुपरपावर शिवा के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देंगी। दिलचस्प बात ये है कि ब्रह्मास्त्र के पहले भाग में रणबीर कपूर ने शिवा का किरदार निभा रहे हैं। जबकि आलिया भट्ट ईशा का किरदार निभा रही हैं। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें :-  BOLLYWOOD | भूल भुलैया 2 का टीज़र रिलीज, कार्तिक आर्यन का दिखा अलहदा अंदाज, 20 मई को होगी रिलीज

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी।

खबर को शेयर करें