MAKAR SANKRANTI | कल है मकर संक्राति, सूर्य का होगा राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

रायपुर: 14 जनवरी, गुरुवार को सुबह 8.08 बजे पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ये उत्तरायण का आरंभ होगा। हर राशि पर इस राशि परिर्वतन का असर होगा। जानें अपनी राशि का हाल-

मेष- जो करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। समय अच्छा रहेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। अगर तबादला कराना है तो वो भी संभव होगा।

वृष- परेशानियां आ सकती हैं। संयम बनाए रखें। हो सकता है कि प्रियजनों से दूरी हो जाए। कार्यों में सफलता कठिन होगी पर मेहनत करते रहें।

मिथुन- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी बीमारी की आशंका बन रही है। घरेलू कलह हो सकती है। तनाव होगा पर संयम बनाए रखें। अधिकारी नाराज न हों, इसका ध्यान रखें।

कक- यात्राओं के योग बन रहे हैं। खानपान को लेकर सतर्क रहें। प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। शारीरिक श्रम बढ़ सकता है। मनचाहे परिणामों के लिए इंतजार करना होगा।

सिंह-कोई लंबी बीमारी दूर होगी. रोगों का नाश होगा। शत्रु पराजित होंगे। सफलता मिलेगी पर अत्यधिक उत्साह में कोई निर्णय न लें। जो करें सोच-समझकर करें।

कन्या- मानसिक कष्ट हो सकता है। तनाव न लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.। प्रियजनों से दूर हो सकते हैं। किसी से व्यर्थ विवाद में न पड़ें.।

तुला- सुखों में कमी रहेगी। मेहतन ज्यादा करनी होगी। कोई नई बीमारी होने की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.चख्।

वृश्चिक- सम्मान मिलेगा और आय में वृद्धि भी होगी। शत्रु पराजित होंगे। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। सभी पूर्ण होंगे।

धनु- अधिक धन व्यय न करें। सुख में कमी के योग बन रहे हैं। किसी बात पर अड़े नहीं। जो भी फैसले लें सोच-समझकर लें। किसी प्रियजन से सलाह लेकर काम करें।

मकर- शारीरिक श्रम की अधिकता रहेगी। धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है। क्रोध न करें। क्रोध से हानि ही होगी। किसी से विवाद में न पड़ें।

कुंभ- गलत योजनाओं में धन व्यय न करें। अपनी जिद में कोई फैसले न लें। कोई आपको ठग सकता है। इसलिए बेहद सतर्क रहने का समय है।

मीन- पदोन्नति के योग बनेंगे। हर ओर से उपहार और पुरस्कार मिलेंगे। जो भी आप कर रहे हैं उसका सही मेहनताना अब मिलेगा। आय बढ़ेगी।

खबर को शेयर करें