Chirmiri | कोयला चोरी करने गयी थी महिला, मिट्टी धंसने से 10 फीट नीचे दबी, पुलिस ने जेसीबी की मदद से निकाला शव

चिरमिरी: अवैध रूप से कोयला खनन करने गयी महिला मिट्टी धंसने से 10 फीट नीचे दबकर मर गयी। वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंची थी। साथियों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस और एसईसीएल कर्मचारियों को दी और पुलिस ने जेसीबी की मदद से 10 फीट गहराई से उसका शव निकाला। ऐसा बताया जा रहा है कि कोयला तस्कर अवैध रूप से खनन करवा कर ईंट-भट्टों को बेच रहे हैं।

यह हादसा बड़ा बाजार से हल्दी बाड़ी जाने वाले मार्ग पर पुरानी सड़क के किनारे कुरासिया की बंद ओपन कास्ट खदान में हुआ है। मृतक महिला का नाम यासमीन (40) है वह अपने साथियों के साथ कोयला खनन के लिए गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र और आसपास संचालित हो रहे ईंट-भट्टों में अवैध रूप से कोयले की खरीदी की जाती है। वहां कोयला बेचने के लिएए दिहाड़ी मजदूर अवैध रूप से कोयला खनन करते हैं।

ये भी पढ़ें :-  एसआई ने थाना के भीतर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर.... अधिकारियों ने साधी चुप्पी
खबर को शेयर करें