Raipur | रीढ़ की हड्डी की गम्भीर बीमारी के कारण 12 साल से बिस्तर पर थे अमन, अभिनेता सोनू सूद ने फ्री में कराया इलाज, जानिए कैसे मिली मदद

रायपुर: सोनू सूद इन दिनों गरीबों और जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति के लिए सोनू सूद के फिर दरियादिली दिखायी है। दरअसल 12 सालों से जिंदगी से लड़ रहे अमन को सोनू की वजह से नई जिंदगी मिल गयी है। रीढ़ की हड्डी की गम्भीर बीमारी के कारण अमन बिस्तर पर थे, जिसका ऑपरेशन करा कर सोनू ने उन्हें फिर पैरों पर खड़ा कर दिया है।

मिली जानकारी के छत्तीसगढ़ के भिलाई में रहने वाला युवा अमन अपने पिता के साथ किराए के मकान में रहता है। अमन के पिता किराए का ऑटो चलाते हैं जिससे केवल घर का खर्चे चल पाता था लेकिन बेटे का इलाज कराने में वह असमर्थ थे। महंगा इलाज होने के कारण वह केवल अपने बेटे को तड़पते देखा करते थे। पर अमन ने बिस्तर पर लेटे लेटे हुए ही कोशिश की और सोनू सूट को एक टवीट किया। सोनू तक उनकी गुहार पहुंची और करनाल में उनकी सर्जरी हुई। करीब 11 घंटे चली इस सर्जरी के बाद अमन की जिंदगी ही बदल गयी। वह कुछ दिनों में ही अपने पैरों पर चल सकेगा।

अमन के माता पिता सोनू सूद और डॉक्टर अश्वनी की तारीफ करते नहीं थकते क्योंकि इन दोनों की बदौलत ही तो अमन से जुड़े उनके सपने सब हकीकत में बदलेंगे। अमन ने फोन पर सोनू सूद का धन्यवाद किया है। उसकी मुस्कुराहट की उसका भविष्य बता रही है।

ये भी पढ़ें :-  रायपुर के इस बड़े अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से हुई मरीज की मौत ; परिजनों को 16 लाख मुआवजा देने का आदेश
खबर को शेयर करें