पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

चार माह पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी,

मर्ग जांच के समय साक्ष्य छुपाने छत से गिरना बताये थे

लगातार नजर रख टैक्निकल साक्ष्य से पहुंचे आरोपी तक

गरियाबंद– गरियाबंद जिला पुलिस ने 4 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है यहां के पांडुका थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की डंडों से पीट कर हत्या कर दी और लाश पेरा के नीचे छिपा दी थी। पुलिस ने काफी मुश्किल से सुराग निकाला और प्रकरण सूलझ गया।

घटना के बारे में जिला पुलिस द्वारा लिखित विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि 4 मार्च को मृतक शंभुराम ध्रुव पिता पुनीत राम ध्रुव का शव पाये जाने की रिपोर्ट पर थाना पाण्डुका मे मर्ग क्र0 04/2020 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही मे लिया गया। जांच के दौरान पी0एम0 रिपोर्ट में डाॅक्टर द्वारा मृत्यु का कारण भ्वउपबपकमस (हत्यात्मक प्रकृति) लेख किये जाने पर मृतक शंभुराम ध्रुव का हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया जाने की संदेह होने पर थाना पाण्डुका मंे अपराध क्र0 29/2020 धारा 302 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान मृतक शंभुराम ध्रुव पिता पुनीत राम ध्रुव के पत्नि उषा ध्रुव के संबंध में गोपनीय रूप से पता किया गया, जिसमें उसका एक थाना राजिम के व्यक्ति से संबंध होना पाया गया। उक्त व्यक्ति नंदलाल निषाद से पुछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया और आरोपी ने बताया कि मृतक की पत्नि उषा ध्रुव के साथ 04-05 वर्षो से प्रेम संबध रहा है। आरोपी ने बताया कि मृतक की पत्नि उषा ध्रुव के कहने पर उसके मायके टोईयामुड़ा राचरडेरा गया एवं घटना दिनांक 13.03.2020 को रात्रि 11ः00 बजे के आसपास मृतक शंभु ध्रुव जो पैरावट के पास सोया हुआ था। सोये हुए शंभु धु्रव को उसकी पत्नि के साथ मिलकर लकड़ी के डण्डे से पीट-पीटकर मारना बताया। मारने के बाद पैरावट के किनारे ले जाकर पैरा से ढक दिये। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर लकड़ी के डण्डे को विधिवत जप्त कर अपराध धारा 302, 201, 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।
घटना के बाद से ही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा केश डायरी का अध्ययन कर साक्ष्य जुटाने हेतु विवेचक को सुझ दिये। जिससे आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त हुई। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक बसंत कुमार बघेल सउनि0 हिमांचल सिंह ध्रुव, सउिन0 सतऊराम नेताम प्र0आर0 84 मनीष वर्मा, आरक्षक कविन्द्र सिन्हा, जितेन्द्र कुमार, महिला आरक्षक कंेंवरा साहू,, सैनिक रेखराम साहू की सराहनीय भुमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी ः-
01) नन्दलाल निषाद पिता स्व0 रामसिंग निषाद उम्र 40 वर्ष साकिन आमापारा राजिम गरियाबंद
02) उषा बाई ध्रुव पति स्व0 शंभुराम ध्रुव उम्र 32 वर्ष साकिन नवापारा थाना गोबरानवापारा जिला रायपुर

खबर को शेयर करें