रेड क्रॉस दिवस पर बड़ी संख्या में लोग जुड़े रेड क्रॉस से

सीएमएचओ डॉ एन नवरत्न तथा छूरा बीएमओ एसपी प्रजापति के प्रयासों से मिली सफलता

फारुक मेमन

गरियाबंद–किसी बड़ी दुर्घटना या मेडिकल इमरजेंसी के समय पर लोगों की बढ़-चढ़कर मदद करने के लिए जाना जाने वाली संस्था रेड क्रॉस जल्द गरियाबंद में भी लोगों की मदद करते नजर आएगी गरियाबंद जिले में आज रेड क्रॉस दिवस पर छूरा के बीएमओ श्री प्रजापति द्वारा विशेष पहल करते हुए 58 लोगों को रेड क्रॉस सोसाइटी से जोड़ा है वहीं पूर्व मंडी अध्यक्ष देव सिंह रात्रे इसके पेट्रियन्ट सदस्य बने।

गरियाबंद जिला कलेक्टर श्याम धावड़े के समक्ष आज रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव तथा जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एन नवरत्न के विशेष उपस्थिति में छुरा के बीएमओ एसपी प्रजापति ने अलग-अलग लोगों से एकत्र की गई 1-1 हजार की राशि के हिसाब से कलेक्टर के समक्ष 58 हजार की राशि सौंपी तथा देव सिंह रात्रे ने ₹25000 की राशि रेड क्रॉस सोसाइटी हेतु सौंपी। गरियाबंद जिले में अब धीरे-धीरे रेड क्रॉस सोसाइटी से लोग जुड़ते जा रहे हैं रक्तदान तथा जिला अस्पताल में मेडिकल संचालन भी भविष्य में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा करवाए जाने की संभावनाएं बनी हुई है ऐसे में आज रेड क्रॉस दिवस पर इस बड़ी संख्या में लोगों का इससे जुड़ना किसी उपलब्धि से कम नहीं।

हम आपको बता दें कि इसके पूर्व गरियाबंद नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक में जिले के कलेक्टर श्याम धावडे भी व्यापारियों को रेड क्रॉस से जुड़ने की अपील कर चुके हैं वही उस समय नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन तथा व्यापारी प्रकाश रोहरा ने बड़ी राशि रेड क्रॉस सोसाइटी में दान की थी।

खबर को शेयर करें