भाजपा के गरियाबंद जनसंवाद कार्यक्रम में ऑनलाइन वर्चुअल पद्धति से शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय तथा हजारों कार्यकर्ता,

गरियाबंद पहुंचकर सांसद चुन्नीलाल साहू पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा भी हुए शामिल

गिनाई केंद्र सरकार की 6 साल की उपलब्धि,

प्रदेश कांग्रेस सरकार को लिया आड़े हाथों,

कार्यकर्ताओं से कोरोना संकट में जरूरतमंदों की मदद करने की अपील

फारूक मेमन

गरियाबंद: भाजपा के गरियाबंद जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज जूटे ऑनलाइन कार्यक्रम हुआ वर्चुअल पद्धति से हजारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय कार्यक्रम के प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी तथा वरिष्ठ भाजपाई श्रीचंद सुंदरानी ने गरियाबंद जिले के हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित किया यूट्यूब फेसबुक ट्विटर तीनों पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर बैठे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम को लाइव देखा वही गरियाबंद में भी भाजपा के वरिष्ठ एक स्थान पर जुटे और कार्यक्रम में लाइव शामिल हुए जिसमें महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन राजेश अवस्थी आशीष शर्मा मुरलीधर सिन्हा अनिल चंद्राकर आशीफ मेमन अजय रोहरा सोम प्रकाश साहू रिखि यादव युगल समदरिया आदि उपस्थित थे

ऑनलाइन वर्चुअल पद्धति से हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने गरियाबंद जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की 6 साल और खासकर इस साल के 1 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है राज्य सरकार की विफलताओं को भी नजर में रखना है जो कमियां आपको राज्य सरकार के कार्यों में नजर आती है उसे लेकर भविष्य में जनता के समक्ष जाना है वही अतिथियों ने प्रदेश भाजपा द्वारा इस कोरोना संकट कॉल में जनता की मदद के लिए किए जा रहे कार्यों को बताया उन्होंने बताया कि कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ता मास्क वितरित कर रहे हैं क्वॉरेंटाइन सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कमियों को सुधरवा रहे हैं कहीं भोजन तो कहीं अन्य व्यवस्थाओं में पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष ने आगे भी इस संकट की घड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा आगे रहने को प्रोत्साहित करते हुए कहा की भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो देश के गरीबों के हित में सोचती है इस सोच को आगे लेकर जाना है नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए जा रहे संदेशों को आगे बढ़ाना है

कार्यक्रम के अंत में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन तरीके से शपथ ली वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रीचंद सुंदरानी ने शपथ दिलाई की स्वदेशी चीजों के उपयोग को बढ़ावा देना है विदेशी चीजों का उपयोग धीरे-धीरे कम करना है मोदी जी के स्वच्छता अभियान से जुड़कर देश को स्वच्छ रखने में योगदान देना है वही कोरोनावायरस के चलते उत्पन्न हुए इस संकट में लोगों की बढ़-चढ़कर मदद करना है

खबर को शेयर करें