बीजापुर : 8 किलो आईईडी किया निष्क्रिय, जवानों की सूझबूझ से टला हादसा

एक दिन पहले इसी जगह पर एक आईईडी ब्लास्ट से जवान हुआ था घायल

बीजापुर।
85 बटालियन के जवानों की सक्रियता की वजह से नक्सलियों के मंसूबो पर पानी फिर गया। दरसअल बुधवार को महादेवघाट और चिनकोडेपाल क्षेत्र में जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। तभी जवानों की नजर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी पर पड़ी और जवानों ने बड़ी ही सतर्कता से 8 किलो वजनीय आईईडी को नष्ट कर दिया।

85 बटालियन के कमाण्डेन्ट यादवेंद्र सिंह यादव ने बताया नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुचाने के लिए जो आईईडी प्लांट किया था वह लगभग 8 किलो वजनीय था अगर किसी जवान का पैर उस आईईडी पर पड़ता तो काफी नुकसान हो सकता था। हमारे जवानों ने बड़ी ही होशियारी से आईईडी को नष्ट कर दिया। आईईडी नष्ट करते वक्त 85 बटालियन के डिप्टी कमाण्डेन्ट दीपक कुमार यादव भी जवानों के साथ मौजूद रहे।

ठीक एक दिन पहले इसी जगह पर एक आईईडी ब्लास्ट हुआ था जिसमें 85 बटालियन का 28 वर्षीय जवान बुरी तरह से घायल हो गया था।

ये भी पढ़ें :-  छत्तीसगढ़ | पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज : जानिए पूरा मामला
खबर को शेयर करें