बड़ी खबर : गरियाबंद में 12 लाख का प्रतिबंधित गुटखा पकड़ाया

  • SDM जीडी वाहिले की कार्यवाही
  • महासमुंद से नयापारा जा रहा था गुटखा

फारूक मेमन

गरियाबंद: गरियाबंद जिले में गुटखे से जुड़ी यह अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है 12 लाख रुपए का प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा राजीम एसडीएम जीडी वाहिले तथा थाना प्रभारी विकास बघेल ने पकड़ा है बताया जा रहा है कि छोटा हाथी वाहन में 12 बड़ी बोरियों के भीतर 72 छोटी बोरियों में प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा महासमुंद से नयापारा ले जाया जा रहा था जिसे दोनों अधिकारियों की सतर्कता के चलते राजिम में नाकेबंदी कर पकड़ा गया।

3 दिन पहले गरियाबंद कलेक्टर श्याम धावड़े द्वारा सभी तरह के गुटके पान बीड़ी सिगरेट पर पूर्णता प्रतिबंध लगाते हुए प्रतिबंध के आदेश जारी किए थे वहीं जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को इसे लेकर कडई करने के निर्देश भी दिए गए थे जिसके बाद राजीम एसडीएम जीडी वाहिले ने इसे काफी गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्यवाही की है थाना प्रभारी विकास बघेल के साथ बनाई गई टीम में एसडीएम जीडी वाहिले खुद शामिल हुए और शंक के आधार पर तहसील कार्यालय के बाहर मुख्य मार्ग पर जाते समय एक छोटा हाथी वाहन को रोका गया तलाशी लेने पर इसमें बड़ी मात्रा में अवैध जर्दा युक्त गुटखा मिला गुटखा किसका है यह पता लगाया जा रहा है

वही इस गुटके की अनुमानित कीमत ₹12 लाख बताई जा रही है बताया जा रहा है कि 12 बड़ी बोरियों में 6-6 छोटी बोरियां है अर्थात कुल 72 बोरियों में जर्दा युक्त गुटखा राजीम पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने पकड़ा है माना जा रहा है कि गरियाबंद जिले में गुटके को लेकर हुई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है क्योंकि इसके पहले 12 लाख रुपए का गुटका कभी नहीं पकड़ाया है पुलिस इसे लेकर विधिवत जांच में जुटी है वहीं बताया जा रहा है कि यह गुटका महासमुंद से नयापारा जा रहा था जिसे प्रशासन की कडई के चलते पकड़ना संभव हो पाया।

क्या कहते हैं SDM

जीडी वाहिले

कार्यवाही के बाद एसडीएम जीडी वाहिले से चर्चा करने पर उनका कहना है कि कलेक्टर के निर्देश के बाद अमले को गुटके पर कार्यवाही के लिए सतर्क किया जिसके बाद आज यह सफलता मिली कलेक्टर श्याम धावडे के निर्देश के तहत यह कडई आगे जारी रहेगी बाहर का कोई प्रतिबंधित सामान गरियाबंद जिले में आने नहीं दिया जाएगा वही यहां के रास्तों का भी उपयोग प्रतिबंधित सामान को लाने ले जाने के लिए कोई नहीं कर पाएगा यह सुनिश्चित करना हमारा काम है और मेरी टीम इस कोरोना संक्रमण काल में भी पूरी तरह मुस्तैद है सक्रिय है।

खबर को शेयर करें