BILASPUR | निशा की मौत पर मंत्री सिंह देव जताया दुख, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

बिलासपुर: अपोलो हॉस्पिटल 23 वर्षीय निशा सिंह की मौत के मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने गहरा दुख जताया है। साथ ही लापरवाही की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इस मामले को लेकर 2 सदस्य स्वास्थ्य टीम जांच में जुट गई है। जल्दी स्वास्थ्य विभाग को इसकी रिपोर्ट सौंपेंगे।

प्लास्टिक सर्जरी के बाद नहीं रुका खून का रिसाव

मिली जानकारी के मुताबिक 23 वर्ष निशा सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान वाहन द्वारा हादसे की शिकार हो गई। घायल होने पर उसे अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। निशा के हाथ का पहले ऑपरेशन किया गया। उसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी। प्लास्टिक सर्जरी के बाद खून का रिसाव लगातार बहता रहा और बीते मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। मौत के बाद निशा के परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर जस्टिस की मांग कर रहे हैं।

ट्विट कर स्वास्थ्य मंत्री ने जताया दुःख

इस मामले की जानकारी मिलते ही मंत्री सिंह देव ने ट्विट कर निशा के प्रति दुःख जताया है । और अधिकारियों को तुरंत जांच के आदेश दिए है। स्वास्थ्य विभगा के दो अधिकारी डॉ. मनोज सेमुअल और डॉ. एसके लाल जांच पूरी कर सीएमएचओ को रिपोर्ट सौंपेेंगे।

ये भी पढ़ें :-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने - शेष पदाधिकारीयों के नाम यहां देखें …
खबर को शेयर करें