डड़सेना सिन्हा समाज सम्मेलन : मुरलीधर बोले- शिक्षा से ही समाज में फैले कुरीतियां होंगी दूर

“पिछले दो दशकों में काफी विकास हुआ है किन्तु शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी पिछड़े हुये हैं, क्योंकि शिक्षा से ही समाज में फैले कुरीतियों और रूढ़िवादी विचारों को दूर किया जा सकता है, इसलिए आने वाले नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा औऱ तकनीकी शिक्षा की ओर ध्यान देने की जरूरत है और इसके साथ ही अपने बच्चों को गुणवान के साथ-साथ संस्कारवान बनाने की जरूरत है। “

फारूक मेमन

गरियाबंद : डड़सेना सिन्हा समाज तहसील राजिम-पाण्डुका का वार्षिक सम्मेलन ग्राम कसेरूडीह में आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मार्केटिंग सोसायटी किसान राईस मिल गरियाबन्द अध्यक्ष एवं डड़सेना सिन्हा समाज जिला गरियाबन्द के पूर्व जिलाध्यक्ष मुरलीधर सिन्हा, अध्यक्षता रामलाल सिन्हा मण्डलेश्वर राजिम, विशेष अतिथि विनोद सिन्हा पूर्व जिलामंत्री, प्रीतम सिन्हा, कमल सिन्हा थे।

कार्यक्रम की शुरूआत कलश यात्रा के साथ दीप प्रज्वलित करके किया गया तत्पश्चात आये अतिथियों का ग्रामवासियों ने पुष्पमाला और बैच लगाकर स्वागत किया।

शिक्षा से ही समाज में फैले कुरीतियों और रूढ़िवादी विचारों से दूरी

मुख्य अतिथि मुरलीधर सिन्हा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सिन्हा समाज पिछले दो दशकों में काफी विकास किया है किन्तु शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी पिछड़े हुये हैं, क्योंकि शिक्षा से ही समाज में फैले कुरीतियों और रूढ़िवादी विचारों को दूर किया जा सकता है, इसलिए आने वाले नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा औऱ तकनीकी शिक्षा की ओर ध्यान देने की जरूरत है और इसके साथ ही अपने बच्चों को गुणवान के साथ-साथ संस्कारवान बनाने की जरूरत है।

संगठित होकर समाज को मजबूत करने का किया आह्वान

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डलेश्वर रामलाल सिन्हा ने अपने साल भर समाज में किये कार्यों का विवरण बताया और संगठित होकर समाज को मजबूत करने का आह्वान किया। समाज के प्रमुख रामगुलाम सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिनुराम सिन्हा और आभार व्यक्त कोषाध्यक्ष रमेश सिन्हा ने किया।

ये भी पढ़ें :-  कार्यवाही से नाराज ट्रैक्टर संचालक गए सामोहिक हड़ताल पर

इस मौके पर समाज के प्रमुख डोमार सिन्हा, महेश सिन्हा, अवधराम सिन्हा, शिवकुमार सिन्हा, नर्मदा सिन्हा, महिला मंच से बेदबाई सिन्हा, तोराबाई सिन्हा, बिसरीबाई सिन्हा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे सम्मेलन में साहू समाज के प्रतिनिधि तिजम साहू ग्रामीण अध्यक्ष, लोकनाथ साहू, सदाराम साहू , लालाराम साहू ने समाज की प्रगति के लिये आशीर्वाद दिया।

खबर को शेयर करें