गरियाबंद में ऐसे मनाई गई दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

फारूक मेमन

गरियाबंद। दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के मौके पर आज गरियाबंद भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गरियाबंद सिविल लाईन के संस्कृतिक भवन में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुरलीधर सिन्हा ने कहा आज भाजपा जो स्थिति में पूरे देश में है। उसका बहुत बड़ा श्रेय दीनदयाल उपाध्याय को जाता है जिन्होंने आज भाजपा को उस स्थिति में पहुंचाया है, जिसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता देश के अनेक प्रदेशों के साथ केंद्र में हम शासित हैं। 

इस मौके पर अनुप भोसले ने कहा स्व. दीनदयाल उपाध्याय भाजपा के संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं। उन्हीं के बदौलत व सिद्धांतों के चलते ही आज पार्टी प्रदेश व केंद्र पर विराजमान हैं। हम उनके ऋणी हैं उनका एक प्रमुख सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक जब तक विकास ना पहुंचे तब तक विकास का कोई अर्थ नहीं है इस सिद्धांत पर ही चलते हुए आज भाजपा केंद्र के साथ ही अन्य प्रदेशों पर विराजमान है उनके लिए हम सभी समर्पित हैं उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वही इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल चंद्राकर ने कहा कि हम सब आज इस अवसर पर उपस्थित हैं, जब हमारे संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि है। हम उन्हें अपनी पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

दीनदयाल उपाध्याय ने जिन बातों की कल्पना की थी आज वह बातें भाजपा पूरी तरह उन्हीं के सिद्धांतों पर चलकर आगे बढ़ रही है। यही वजह है कि भाजपा लगातार तरक्की व उन्नति के रास्ते पर है। इससे ही हम यह कह सकते हैं कि उनके उस समय के विचार आज भी सार्थक और मजबूत हैं उनके ही बताए रास्तों पर भाजपा और अधिक मजबूती से चलकर देश के हर समाज के व्यक्ति की सेवा कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष। गफ्फू मेमन भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में मुरलीधर सिन्हा, रिखीराम यादव, अनिल चंद्राकर, सुरेन्द्र सोनटेके, अनूप भोसले, आशीष शर्मा, आसिफ मेमन, मिलेश्वरी साहू,  टिंकू ठाकुर, वंशगोपाल सिन्हा, रेणुका साहू, प्रशांत मनिकपुरी, सत्यप्रकाश मानिकपुरी, सलीम खान, राधेश्याम सोनवानी, दीपक तिवारी, ताकेश्वरी साहू,  गुलेश्वरी ठाकुर, ख़िरमनी हरपाल, सुमित पारख, सेवक निषाद, भीम साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :-  RAIPUR | बढ़ रहा है कोरोना संक्रमितों की मौत का मामला, CM भूपेश बघेल ने किया ऑडिट कराने का फैसला, 4 सदस्यीय टीम गठित
खबर को शेयर करें