राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के विषय पर लाईव टीवी डिबेट में कांग्रेस के प्रतिनिधि भाग नहीं लेंगे : त्रिवेदी

मंदिर और भगवान राजनीति का विषय नहीं है : इसे राजनीति का विषय बनाया भी नहीं जाना चाहिये

रायपुर:

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय का जो फैसला आया है इस फैसले पर होने वाली किसी भी लाईव टीवी डिबेट में कांग्रेस पार्टी हिस्सा नहीं लेगी।
 कांग्रेस पार्टी ही नहीं किसी भी राजनीतिक दल को इस लाईव डिबेट में भाग नहीं लेना चाहिये। मंदिर और भगवान राजनीति का विषय नहीं है। यह धर्म आस्था और विश्वास का विषय है। उसे राजनीति का विषय बनाया जाना भी नहीं चाहिये।

ये भी पढ़ें :-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने - शेष पदाधिकारीयों के नाम यहां देखें …
खबर को शेयर करें