राजधानी रायपुर के नगर निगम हेतु आरक्षण हुआ तय. पढ़िए विस्तृत जानकारी

रायपुर:

रायपुर जिले के नगरीय निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को वार्डों का आरक्षण तय किया गया. इसकी शुरुआत रायपुर नगर निगम से हुई, जिसमें सबसे पहले एसटी-एसटी वर्ग के लिए आरक्षित 12 सीटों और फिर ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित 18 सीटों का लॉटरी के जरिए निर्धारण किया गया.

शहीद स्मारक भवन में कांग्रेस और भाजपा पार्षद और नेताओं के साथ कलेक्टर एस भारती दासन, नगर निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल की मौजूदगी में वार्डों का लॉटरी के जरिए आरक्षण तय किया गया.

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति बहुल 12 सीटों में से 9 वार्ड

  1. वीरांगना अवंति बाई (06) – (महिला के लिए आरक्षित)
  2. दानवीर भामा शाह (26)
  3. संत कबीरदास (03)
  4. बाबू जगजीवन राम (53) – (महिला के लिए आरक्षित)
  5. सिविल लाइन (47) – (महिला के लिए आरक्षित)
  6. पंडित वीसी शुक्ला (51)
  7. गुरु गोविंद सिंह (29)
  8. पण्डित जवाहरलाल नेहरू (02)
  9. शहीद मनमोहन बख्शी (23)

अनुसूचित जनजाति के लिए

  1. पं ईश्वरी चरण शुक्ला (22)
  2. गुरु घासीदास (49) – (महिला के लिए आरक्षित)
  3. रविन्द्रनाथ टैगोर (55)

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए

  1. अब्दुल हमीद वार्ड (36)
  2. शहीद चूड़ामणी नायक वार्ड (38)
  3. महेश्वर राव गद्रे वार्ड (59)
  4. हेमू कल्याणी वार्ड (28)
  5. वामनराव लाखे वार्ड (66)
  6. वीर सावरकर नगर वार्ड (01) – (महिला के लिए आरक्षित)
  7. भीमराव अंबेडकर वार्ड (09) – (महिला के लिए आरक्षित)
  8. महात्मा गांधी वार्ड (12)
  9. सुधीर मुखर्जी वार्ड (54) – (महिला के लिए आरक्षित)
  10. रमन मंदिर वार्ड (14)
  11. नेताजी सुभाष चंद्र वार्ड (14)
  12. ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड (63)
  13. भक्त माता कर्मा वार्ड (67)
  14. स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड (45) – (महिला के लिए आरक्षित)
  15. चंद्रशेखर आजाद वार्ड (60) – (महिला के लिए आरक्षित)
  16. डॉ विपिन बिहारी वार्ड (64)
  17. महामाया मंदिर वार्ड (65) – (महिला के लिए आरक्षित)
  18. माधव राव सप्रे वार्ड (69)

इसके अलावा शेष 40 वार्डों को सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है.

खबर को शेयर करें