बस्तर जिला भाजपा के विजयी जिला पंचायत सदस्य रायपुर के लिए हुए रवाना

जगदलपुर: आज दिनाँक 07 फरवरी 2020 को बस्तर जिला भाजपा के सभी विजयी जिला पंचायत सदस्यों का दल एक साथ जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना हुए।

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप एवम बस्तर भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह के नेतृत्व में 11 सदस्यी दल रायपुर में लिए रवाना हो गए,रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विक्रम उसेंडी,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,संगठन महामंत्री पवन साय,बस्तर जिला पंचायत चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल,रामप्रताप सिंह से मुलाकात करेंगे।

11 सदस्यों में वेदवती कश्यप,मनीराम कश्यप,सरिता पाणिग्रही,निर्देश दिवान,प्रतिभा देवांगन,रैतु बघेल,रामबती भण्डारी,धरमुराम मंडावी,मालती मंडावी,पद्मा कश्यप,सीता नाग, सहित लछु राम कश्यप,संजय पांडे,संग्राम सिंह राणा,जितेंद्र पाणिग्रही,प्रदीप देवांगन,चंद्रकांत भण्डारी, राजेश ओगले,बामन राम वट्टी रवाना हुए है।

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि 15 में 11 सदस्य भाजपा के होने से जिला पंचायत अध्यक्ष एवम उपाध्यक्ष हमारा होगा,रामाश्रय सिंह ने कहा हमारे सभी सदस्य एकजुट है और हम चाहते है कि कांग्रेस के बचे चार सदस्य भाजपा के पक्ष में मतदान करे

खबर को शेयर करें