पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम एक सप्ताह के भीतर सामने आएगा: पुनिया

रायपुर :

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं. वे शनिवार को महासमुंद जिले के कछारडीह गांव में गोठान का अवलोकन कर रहे थे। तभी उनसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में सवाल किया गया. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के सवाल को टालते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस में बड़ा फर्क है। कांग्रेस किसान व गरीब के बारे में सोचती है। भाजपा शहर व स्मार्ट सिटी की बात करती है। कांग्रेस ने एक किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया है।

अंत में उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम एक सप्ताह के भीतर सामने आ जाएगा।

खबर को शेयर करें