टीएस सिंहदेव की माँ का अंतिम संस्कार किया जायेगा 12 फरवरी को, स्नायु तंत्र की बीमारी से थीं पीड़ित

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। टीएस सिंहदेव की मां देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव का इलाज दिल्ली में चल रहा था जो कि लंबे समय से बीमार थी। उनकी तबियत बिगड़ने के बाद आज ही मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली रवाना हुए हैं।

बता दें कि आज दोपहर उनकी तबियत अचानक बिगड़ने पर उन्हे दिल्ली बुलाया गया था, जानकारी मिलने के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव तत्काल फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गए थे।

सूत्रों के अनुसार देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शाम 7 बजकर तीन मिनट पर अनंत में विलीन हो गईं। देवेंद्र कुमारी संयुक्त मध्यप्रदेश में सिंचाई मंत्री रही हैं। देवेंद्र कुमारी सिंहदेव राजपरिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्या थीं, वे स्नायु तंत्र की गंभीर बीमारी से पीड़ित रही हैं और उनका उपचार मेदांता में जारी था।

उनका पार्थिव शरीर मंगलवार, 11 फरवरी की सुबह अंबिकापुर लाया जाएगा। निवास कोठी घर पैलेस में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। बुधवार, 12 फरवरी को सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-  डॉ. सलीम राज बने छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष
खबर को शेयर करें