जिस्मफरोशी के धंधे में महिला शिक्षाकर्मी लिप्त! कोरबा पुलिस ने पकड़ा

कोरबा। एक महिला शिक्षाकर्मी पर जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त होने का आरोप लगा है। यह मामला कोरबा शहर का है। पुलिस ने महिला शिक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बालको पुलिस ने जिस्मफरोशी के मामले में महिला शिक्षाकर्मी के साथ अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में कई सफेदपोश लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच जारी है।

खबर को शेयर करें