जगदलपुर में लूटपाट के 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

सोहेल रजा
जगदलपुर।
पुलिस ने कई दिनों से फरार लूटपाट के 2 आरोपियों को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

दरअसल इंद्रावती के पुराना पुल के पास विगत कई दिनों से बंडे की नोक पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी मोनू फरार बताया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपी को ढूंढ़ने में लगी हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम गिरिराज एवं इतवारी है दोनों जो पनारापारा के रहनेवाले हैं। ये गांव से शहर आने वाले से लूटपाट करते थे। कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि लगातार लूटपाट की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए मुखबिरों को लगाया गया था।

खबर को शेयर करें