छत्तीसगढ़ : आबकारी के पूर्व ओएसडी समुद्र सिंह पर ईनाम की घोषणा, ठिकानों पर पुलिस की निगाह

रायपुर। आबकारी विभाग के पूर्व ओएसडी समुद्र सिंह पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। ईओडब्ल्यू के एडीजी जीपी सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है।

समुद्र सिंह लंबे समय तक आबकारी विभाग में पदस्थ रहे। इस दौरान कई तरह की आर्थिक गड़बड़ियों की शिकायतें आईं। शिकायतों के आधार पर ईओडब्ल्यू ने न केवल समुद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर और जांच की, बल्कि समुद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी कई कोशिशें की गईं।

ईओडब्ल्यू के एडीजी जीपी सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग के पूर्व ओएसडी समुद्र सिंह पर इनाम घोषित करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। न केवल छत्तीसगढ़ में, बल्कि पूरे देश के तमाम उन ठिकानों पर पुलिस की निगाह बनीं हुई है, जहां समुद्र सिंह के छिपे होने की संभावना है।

खबर को शेयर करें