इस दुल्हन ने पहना खूबसूरत ब्लू लहंगा, मिल रही है तारीफ

वो दिन गए जब दुलहनें शादी में सिर्फ लाल रंग का लहंगा पहनती थीं। आजकल की लड़कियां शादी के लिए हर रंग के साथ एक्सपेरिमेंट्स कर रही हैं। बीते कुछ साल से शादी के लहंगे में कई नए रंग दिखाई दिए हैं। हाल ही में एक और दुलहन जिसकी हर जगह चर्चा है, वह हैं अमानत गिल। उन्होंने अपनी शादी में ब्लू लहंगा पहना था।

अमानत ने हल्के नीले रंग का अनीता डोंगरे लहंगा पहना था। अनीता डोंगरे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। पेस्टल लहंगे में काफी खूबसूरत और हल्की कढ़ाई थी जो कि ट्रडिशनल भारी-भरकम शादी के लहंगों से अलग थी।

https://www.instagram.com/p/BzLEvdHFYQX/?utm_source=ig_web_copy_link

अमानत ने लहंगा मैचिंग चोली ब्लाउज के साथ पहा था और सिर पर ब्लू दुपट्टा ओढ़ रखा था वहीं कंधे पर पिंक दुपट्टा लिया था। भारी-भरकम जूलरी के बजाय उन्होंने चोकर नेकपीस, माथा पट्टी और मांग टीका लगा रखा था। चूड़े में उन्होंने पेस्टल पिंक कलर की चूड़ियां पहनी थीं जो कि दुपट्टे से मैच कर रही थीं। उन्होंने काफी हल्का मेकअप किया था जो कि समर वेडिंग के हिसाब से पर्फेक्ट था।

खबर को शेयर करें